जन सूचना अभियान 29 सितंबर से
डीसीमदन चौहान की अध्यक्षता में पत्र सूचना कार्यालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय शिमला की ओर से डीसी कार्यालय सोलन में जन सूचना अभियान के तहत बैठक आयोजित की गई।
डीसी ने इस अवसर पर कहा कि जन सूचना अभियान 29 सितंबर से 1 अक्तूबर तक विकास खंड धर्मपुर के अंतर्गत सीसे स्कूल धर्मपुर में आयोजित किया जाएगा। इस अभियान में प्रदेश सरकार केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनियां लगाकर जन-जन को इनके बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि भारत सरकार प्रदेश सरकार के दिर्शा-निर्देशानुसार यह अभियान चलाया जा रहा है।
चौहान ने कहा कि जन सूचना अभियान में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री जन-धन योजना, ग्रामीण विकास, स्वच्छ भारत, सर्वशिक्षा अभियान, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना, पढ़े भारत-बढ़े भारत, बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ, रेलवे, कृषि डिजिटल इंडिया जैसी अनेक योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
इस अवसर पर एडीसी सीपी वर्मा, सीएमओ डॉ. आरके गुप्ता, निदेशक पत्र सूचना कार्यालय तारा सिंह, क्षेत्रीय प्रदर्शनी अधिकारी रितेश कपूर, आकाशवाणी समाचार प्रभाग के समाचार संपादक शिशु शर्मा शांतल क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय के अधिकारियों के अतिरिक्त सभी विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।
बैठक की अध्यक्षता करते डीसी सोलन मदन चौहान।