पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलवे ट्रैक पर गिरा पेड़, दो घंटे रुका रहा रेल यातायात

रेलवे ट्रैक पर गिरा पेड़, दो घंटे रुका रहा रेल यातायात

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोलन के पास आंजी में पेड़ गिरने के कारण रुकी रेल कार।

सोलन| विश्वधरोहर ट्रैक कालका-शिमला पर मंगलवार सुबह पेड़ गिर जाने से करीब दो घंटे तक रेल यातायात बाधित रहा है। रेलकार समेत तीन अन्य रेलगाड़ियां लेट हुई। मंगलवार को सोलन और बड़ोग के बीच आंजी गांव के पास कालका-शिमला ट्रैक पर पेड़ पर गिरा। पेड़ गिरने से सुबह करीब 7.28 मिनट से लेकर 9.28 मिनट तक ट्रैक बंद रहा। इससे कालका से शिमला जा रही 72451 रेलकार, 52451 शिवालिक एक्सप्रेस, 52453 मेल एक्सप्रेस और शिमला से कालका जा रही डाउनमिक्स ट्रेन भी लेट हुई। रेलवे स्टेशन सोलन के स्टेशन अधीक्षक उतानपाल सिंह नेगी ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिर जाने से रेल यातायात बाधित हुआ।