प्रभावितों ने डीसी को भेजी पाती
सोलन| अंबुजाप्रभावित किसान सभा दाड़लाघाट ने डीसी सोलन को को पत्र लिखकर दाड़लाघाट के अंबुजा प्रभावित एवं किसानों के पुर्नवास पुर्नविस्थापित योजना का लाभ देने की मांग की है। प्रभावित किसान सभा के जगदीश शर्मा ने बताया कि हाई कोर्ट ने 4 सप्ताह के भीतर किसानों की मांगों को पूरा करने का आदेश एसडीएम अर्की को दिया था। इसके बाद प्रभावित किसानों ने 25 सितंबर 2009 को अपना पक्ष एसडीएम अर्की के समक्ष रखा।
उसके बाद 18 फरवरी 2014 को आदेश पारित किया गया कि अंबूजा सीमेंट कंपनी दाड़लाघाट प्रभावित एवं मकानहीन सभी किसान को कंपनी में नौकरी अन्य लाभ दिए जाएं। 29 मार्च 2014 को करीब 120 किसान परिवारों ने अपने-अपने आवेदन एसडीएम कार्यलय में जमा करवाए। जगदीश शर्मा ने कहा कि एसडीएम अर्की किसानों की फाइलों का निपटारा नहीं कर रहा है। इससे लोग सुवधिाओं ने वंचित है। सभा ने डीसी से मांग की है कि उनकी समस्या का शीघ्र निपटारा किया जाए।