नृत्य नािटका में विवेकानंद सदन प्रथम
सोलन|दयानंद आदर्शविद्यालय सोलन में मंगलवार को जूनियर सेक्शन के लिए ग्रुप डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रिंसिपल उषा मित्तल बतौर मुख्यातिथि के रूप उपस्थित हुई जबकि स्कूल इंचार्ज रामेश्वरी शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। चारों सदनों के छात्रों ने नृत्य नाटिकाएं प्रस्तुत की। छात्रों ने युवाओं को अपने माता-पिता गुरुजनों के प्रति आदर भाव रखने और उनकी कभी की उपेक्षा करने का संदेश दिया। प्रतियोगिता में विवेकानंद सदन को प्रथम श्रद्धानंद सदन को द्वितीय स्थान मिला। प्रिंसिपल उषा मित्तल ने विजयी रहे सदनों के छात्रों को पुरस्कृत किया।