सुलेख प्रतियोगिता में निशा प्रथम
सोलन| डिग्रीकॉलेज धर्मपुर में िहंदी दिवस के उपलक्ष्य में सुलेख उच्चारण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सुलेख प्रतियोगिता में निशा पुंडीर प्रथम, कविता देवी द्वितीय और कविता शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह उच्चारण प्रतियोगिता में कविता प्रथम, सौरव कुमार निशा ने क्रमश दूसरा तीसरा स्थान अर्जित किया। प्रिंसिपल डॉ. नविता गौतम ने बताया कि राष्ट्र भाषा हिन्दी के प्रति छात्रों में रूचि बढ़ाने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। उन्होंने अव्वल रह छात्रों को पुरस्कृत किया।