- Hindi News
- सरकार संतुलित विकास के प्रति है वचनबद्धः शांिडल
सरकार संतुलित विकास के प्रति है वचनबद्धः शांिडल
सामाजिकन्याय एवं अधिकाता मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के सभी क्षेत्रों के समान एवं संतुलित विकास के प्रति वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही गौड़ा और ओच्छघाट स्थित 33 केवी विद्युत् उप केन्द्रों का लोकार्पण किया जाएगा। डॉ. शांडिल मंगलवार को ग्राम पंचायत ओच्छघाट में आयोजित मेला भगवती के अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। डॉ. शांडिल ने जि़ले के सभी पंचायत प्रधानों से आग्रह किया कि बीपीएल सूची में केवल पात्र व्यक्तियों का नाम ही शामिल किया जाए ताकि बीपीएल परिवार विभिन्न योजनाओं से लाभांवित हो सकें। उन्होंने भगवती मेले के सफल आयोजन के लिए मेला समिति को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मेलों एवं त्यौहारों के आयोजनों से आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिलता है और एकता सुदृढ़ होती है।
इस अवसर पर नगर परिषद् सोलन के अध्यक्ष कुलराकेश पंत, ग्राम पंचायत ओच्छघाट के उपप्रधान नरेश वर्मा, मेला समिति ओच्छघाट के प्रधान विक्रम शर्मा, ग्राम पंचायत ओच्छघाट के पूर्व प्रधान वेद प्रकाश शर्मा, जि़ला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष राहुल ठाकुर, जि़ला विपणन समिति के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, जि़ला कांग्रेस समिति के कोषाध्यक्ष सुशील चौधरी, जि़ला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष इंदिरा शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस के महासचिव मुकेश शर्मा, महिला खंड कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योत्सना ठाकुर, कांग्रेस के नेता रवि ठाकुर, समोल पंचायत के प्रधान राजेश ठाकुर, बीडीसी सदस्य सुरेन्द्र ठाकुर एवं मदन लाल उपस्थित रहे।