4263 लाख का बजट आवंटित
एडीसीसीपी वर्मा ने डीसी कार्यालय के बैठक कक्ष में अनुसूचित जाति उपयोजना की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जातियों के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए हिमाचल प्रदेश में अनुसूचित जाति उप योजना का कार्यान्वयन किया जा रहा है। इस योजना के अंर्तगत बजट का जिलावार आंवटन प्रत्येक जिला में अनुसूचित जाति की जनसंख्या, अनुसूचित जाति बाहुल्य जनसंख्या वाले गांव की संख्या गरीबी की रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों की संख्या के आधार पर किया जा रहा है।
अनुसूचित जाति उप योजना के तहत पिछले वित्त वर्ष में सोलन जिला के लिए कुल 3940 लाख रुपए का राज्य योजना एवं विशेष केन्द्रीय सहायता का बजट आवंटित किया गया था जिसकी तुलना में 31 मार्च, 2014 तक 4401 लाख रुपए व्यय किए गए जोकि कुल बजट का 112 प्रतिशत है। इस वित्त वर्ष में 20 सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत 3123 गरीब परिवारों को लाभान्वित किया गया। चालू वित्त वर्ष में इस योजना के तहत् 4263 लाख रुपये का बजट आवंटित किया गया है जिसकी तुलना में प्रथम तिमाही के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यो पर 339 लाख रुपये व्यय किए जा चुके हैं तथा 183 गरीब परिवारों को लाभान्वित किया गया है। उन्होंने कहा कि जन कल्याण के लिए सरकार द्वारा निर्मित किए गए भवनों जैसे सामुदायिक भवन और आंगनबाड़ी भवन इत्यादि का रख-रखाव भी समूचे ढंग से किया जाना चाहिए ताकि ये असामाजिक तत्वों के अड्डे बनकर आम जनता की सुविधा के लिए इस्तेमाल हो।
येरहे मौजूद
बैठकमें परियोजना अधिकारी जि़ला ग्रामीण विकास अभिकरण सुरेन्द्र तेगटा, महाप्रबन्धक उद्योग यशपाल शर्मा, वरिष्ठ परियोजना अधिकारी हिमउर्जा पीके सोनी, जि़ला कृषि अधिकारी अनिल ठाकुर, जि़ला राजस्व अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
सोलन में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते एडीसी सीपी वर्मा।
सोलन|नहेरू युवाकेन्द्र की जि़ला सलाहकार समिति की बैठक आज उपायुक्त कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त सीपी वर्मा ने की। बैठक में वित्त वर्ष 2014-15 में नेहरू युवा केन्द्र द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों एवं गतिविधियों के तहत् कौशल विकास, विभिन्न योजनाओं के कार्यान्वयन में युवाओं की भूमिका, आपदा प्रबंधन में युवाओं का योगदान आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।नेहरू युवा केन्द्र द्वारा चलाए जा रहे विभि