पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नौणी किसान मेले में होगी कबड्‌डी

नौणी किसान मेले में होगी कबड्‌डी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोलन| निर्मलग्राम पंचायत नौणी में आयोजित होने वाले किसान मेले में इस बार ओपन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। मदन हिमाचली ने बताया कि किसान मेला पंचायत प्रधान बलदेव सिंह की अध्यक्षता में होगा। उन्होंने कहा कि किसान मेला इस बार 27-28 सितंबर को होगा। इसके समापन अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल मुख्यातिथि होंगे जबकि नौणी यूनिवर्सिटी के वीसी डॉ. विजय सिंह इस मौके पर वशिष्ठ अतिथि होंगे। कबड्‌डी के विजेता टीम को 5100 और उपविजेता को 4100 रुपए का नकद पुरस्कार मिलेगा। इसी तरह ग्रांम पंचायत शमरोड़ में 25-56 सितंबर को महामाई मेला धर्जा का आयोजन किया जा रहा है। मेला संयोजक देवेंद्र ठाकुर ने बताया कि इसमें कबड्‌डी के अलावा दंगल का आयोजन किया जाएगा।