अिधकारियों को ही नहीं पता अादेश
जिलासिरमौर के कई प्रारंभिक शिक्षा खंड अधिकारी उपनिदेशक के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे हैं। इसके चलते प्राथमिक पाठशालाओं में कार्यरत प्राथमिक सहायक अध्यापकों ग्रामीण विद्या उपासकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उपनिदेशक कार्यालय खंड प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय में कम्यूनिकेशन गैप के कारण सूचनाएं एक-दूसरे विभाग को नहीं पहुंच रही है।
इसका खामियाजा शिक्षकों को भुगतना पड़ रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 12 सितंबर को उपनिदेशक कार्यालय में सभी खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों की बैठक रखी गई थी। इसमें निदेशक प्रारंभिक शिक्षा शिमला के 9 सितंबर के आदेशों के तहत प्राथमिक सहायक अध्यापकों ग्रामीण विद्या उपासकों को सात दिनों के विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए रिलीव किए जाने के मौखिक आदेश दे दिए गए थे। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम दो साल के डीएलएड प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत अप्रशिक्षित अध्यापकों के लिए है। यह प्रशिक्षण 18 से 25 सितंबर तक विभिन्न डाइट केंद्रों में दिया जाना है। विभाग सभी अध्ययन केंद्रों अध्यापकों की जानकारी प्रारंभिक शिक्षा विभाग की वेबसाइट में डाली गई है। बावजूद इसके खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी अध्यापकों को प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए समय पर रिलीव नहीं कर रहे हैं।
यह प्रशिक्षण सभी अध्यापकों के लिए अनिवार्य है। मगर विभाग इसे गंभीरता से नहीं ले रहा है। कई अध्यापकों को प्रशिक्षण के लिए एससीईआरटी सोलन दिया गया है। बीते मंगलवार को भी कई अध्यापक पांवटा साहिब, माजरा कई अन्य प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में रिलीव होने के लिए चक्कर काट रहे हैं। मगर उपनिदेशक के लिखित आदेश मिलने के कारण उन्हें रिलीव नहीं किया जा रहा है।
उधर इस बारे में उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा विजय प्रकाश अवस्थी ने बताया कि सभी खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों को 12 सितंबर की बैठक में मौखिक निर्देश दे दिए गए थे जबकि लिखित आदेश भी दिए जा चुके हैं। खंड प्रारंभिक शिक्ष अधिकारियों को तत्काल इन अध्यापकों को रिलीव कर देना चाहिए ताकि वह समय पर अपना प्रशिक्षण पूरा कर सकें। कहां क्या समस्या है इस बारे में भी पता लगाया जाएगा।