- Hindi News
- हरियाणा, महाराष्ट्र में नहीं पड़ेगा फर्क
हरियाणा, महाराष्ट्र में नहीं पड़ेगा फर्क
मानपुरा| उत्तरप्रदेश,गुजरात, राजस्थान समेत अनेक राज्यों में हुए उपचुनावों के नतीजों का असर हरियाणा महाराष्ट्र के चुनावों पर नहीं पड़ेगा। दोनों राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार बनेगी। यह बात प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य डॉ. श्रीकांत जिला सोलन भाजपा सचिव गोपाल नेगी ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में कहा कही। उन्होंने कहा कि उपचुनावों में आए नतीजों का हरियाणा महाराष्ट्र के चुनावों से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश की जनता का विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने मात्र 100 दिनों में ही आम आदमी के हितों को ध्यान में रखते हुए अहम निर्णय लिए देश को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए भरसक प्रय| कर रहे हैं उससे यह साफ है कि हरियाणा महाराष्ट्र में भाजपा अपने पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।