हर माह जारी होंगे बिजली के बिल
सोलन| शहरवासियोंको अब हर महीने बिजली के बिल का भुगतान करना होगा। सहायक अधीक्षण अभियंता सोलन एसके सेन ने बताया कि विद्युत बोर्ड उपमंडल सोलन के एक, दो तथा तीन के अधीन सभी विद्युत उपभोक्ताओं के लिए यह व्यवस्था शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि बोर्ड के अधीन सभी खंडों में बिजली के बिल हर माह जारी किए जाएंगे तथा उपभोक्ताओं को हर माह बिजली के बिल की अदायगी करनी होगी। उन्होंने विद्युत उपभोक्ताओं से बिजली के बिलों का भुगतान निर्धारित समयावधि इससे पूर्व करवाना सुनिश्चित करने का आह्वान किया है। उन्होंने यह भी कहा कि उपभोक्ताओं को बिल मिलने की स्थिति में वह स्वयं उपमंडल से बिल प्राप्त कर बिल का भुगतान कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बिल जमा करवानेे की स्थिति में बिजली की आपूर्ति बंद हो सकती है।