- Hindi News
- मौसम खुलने के बावजूद शुरू नहीं हुए विकास कार्य
मौसम खुलने के बावजूद शुरू नहीं हुए विकास कार्य
बरसातथमने के बावजूद नगर परिषद पीडब्ल्यूडी शहर में ठप पडे़ विकास कार्यो को शुरू नहीं कर पाई है। कार्यकारी अधिकारी की तरफ से ठेकेदारों को अधूरे पडे़ विकास कार्यो को फिर से शुरू करने के निर्देश जारी हो चुके हैं पर इस वर्ग की मनमानी के चलते वार्ड क्षेत्रों में सड़कों की हालत खस्ता होती जा रही है। इन दिनों मौसम टारिंग पैच वर्क के लिए अनुकूल बना हुआ है यदि आने वाले एक दो सप्ताह तक देरी हुई तो यह कार्य फिर से छह महीने तक लटक जाएंगे। वहीं पीडब्ल्यूडी भी माल रोड राजगढ़ रोड पर पडे़ गढ्डों का पैच वर्क करने में देरी कर रही है। यही कारण है कि डीसी चौक सहित माल रोड के अन्य गढ्डों भरने को कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। डीसी चौक पर पडे़ गढ्डे के कारण वाहनों चैंबर को नुकसान पहुंच रहा है लेकिन विभाग चैन की नींद में है। इससे लोगों में खासा रोष है।
गौरतलब है कि बरसात के कारण शहर को जोड़ने वाली वार्ड क्षेत्रों की सड़कें खस्ताहालत में है। बरसात से वार्डो में रास्तों, डंगोें को भी नुकसान हुआ है। इसकी मरम्मत में देरी से लोगों को खासी दिक्कते पेश रही है। नगर परिषद करीब पांच पहले शहर के विकास कार्यो के लिए करीब 70 लाख रुपए के कार्यो के टेंडर का आबंटन किया था लेकिन बरसात के चलते 50 फीसदी के करीब कार्य भी पूर हो सके।
डीसी चौक पर पड़ा गढ्डा बना वाहन चालकों के लिए परेशानी।
डीसी ऑफिस के पास राजगढ़ रोड की खस्ताहालत।
शहर में अधूरे पडे़ विकास कार्यो को पूरा करने के लिए ठेकेदारों को निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही बची हुई सड़कों की टारिंग पैच वर्क का कार्य शुरू किया जाएगा। बीआरनेगी, कार्यकारीअधिकारी, नगर परिषद सोलन
एक करोड़ के नुकसान भरपाई नहीं
नगरपरिषद को बरसात से करीब एक करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। इसमें सबसे अधिक नुकसान सड़कों को हुआ है। सड़कों की खस्ताहालत से लोगों को खासी दिक्कते पेश रही है। बजट की कमी के कारण नगर परिषद अभी तक नुकसान की भरपाई नहीं कर पाई है। बरसात के कारण शहर के वार्ड क्षेत्रों में डंगे ढहने, पेड़ गिरने और भूस्खलन से भारी नुकसान हुआ है। इसमें सबसे अधिक नुकसान वार्ड-12 2 में है। वार्डो में रास्ते, सीढ़ियां डंगे गिरने से लाखों रुपए के नुकसान का आंकलन किया गया है। इसी तरह वार्ड दो में रास्ते धंसने और डंगे गिरने से नगर परिषद को लाखों रुपए की चपत लगी है।
शहर को जोड़ने वाली सड़कों