- Hindi News
- बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत राशि जुटाएगी सोसायटी
बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत राशि जुटाएगी सोसायटी
सोलन| ओल्डएज वेलफेयर सोसायटी सोलन जम्मू-कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए धनराशि एकत्र कर जल्द ही राहत कोष के लिए धनराशि भेजेगी। प्रधान जीसी गुप्ता में आयोजित बैठक में अगले महीने ग्रामीण क्षेत्रों में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाने का भी निर्णय लिया गया। सोसायटी शहर को स्वच्छ सुंदर बनाने में प्रशासन नगर परिषद का भी सहयोग करेगी। सोसायटी प्रेस सचिव बीएस ठाकुर ने कहा कि बैठक में प्रशासन नगर परिषद से शहर में विकराल होती आवारा कुत्तों बंदरों की समस्या को जल्द हल करने की मांग की गई। ठाकुर ने कहा कि आवारा कुत्तों बंदरों के हमले से शहर में हर रोज बच्चे बुजुर्ग घायल हो रहें हैं। इस मौके पर कुलवंत राय, टीएल भारद्वाज, विमल वर्मा, शैलेंद्र सिंह, आर के पठानिया, डॉ. यूएन खोसला, एसएस नाथ, राज शर्मा, ऊषा आनंद, जेसी निझावन, डॉ बीके बत्तरा, डॉ. विज, डॉ. आरपी सोवती, डॉ. एसआर गुप्ता, अजेश शर्मा, एसपी सिंह, सुशील कुमार, आरके नैयर, एसके नैयर, डॉ बीएन कारला, केडी बाला, आपी गुप्ता, पीएन गुप्ता, आरसी गर्ग मौजूद रहे।