शूटिंग प्रतियोगिता कल से चंबा में
सोलन| हिमाचलप्रदेश स्टेट राइफल एसोसिएशन द्वारा चंबा में अंतर्जिला/राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन 19 से 22 सितंबर तक किया जाएगा। एसोसिएशन के सोलन जिला महासचिव विजय ठाकुर ने यहां जारी बयान में बताया कि इसमें एयर पिस्टल, एयर राइफल .177, .22 राइफल और ट्रैप स्किट श्रेणियों की विभिन्न प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। इस प्रतियोगिता में व्यक्तिगत टीम के तौर पर निशानेबाज भाग ले सकते हैं, जिन्हें मौके पर आम्र्स एम्युनेशन उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में अव्वल रहने वालों में से राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा।