पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाट्य प्रतियोगिता में जुटे 600 छात्र

नाट्य प्रतियोगिता में जुटे 600 छात्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यस्तरीय नाट्य उत्सव में अपनी प्रस्तुति देते कॉलेज के छात्र।

भास्कर न्यूज|सोलन

संस्कृतकॉलेज सोलन में चार दिवसीय राज्य स्तरीय नाट्य प्रतियोगिता शुरू हुई। इसका शुभारंभ एडीसी सीपी वर्मा ने किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. कुमार सिंह सिसोदिया ने की। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. रामदत्त शर्मा ने बताया कि प्रदेश के 27 कॉलेजों के करीब 600 छात्र इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता में प्रो. ओपी सारस्वत, प्रो. कमल मनोहर शर्मा, प्रवीण चांदला डॉ. मुकेश कुमार शर्मा निर्णायक हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को 10 कॉलेजों ने एक से बढ़कर एक नाटक की प्रस्तुतियों से लोगों का मनोरंजन किया। इसमें इवनिंग कॉलेज शिमला, भोरंज कॉलेज, संजौली कॉलेज, हरिपुर मनाली कॉलेज, जोगेंद्रनगर कॉलेज, सीमा कॉलेज, सोलन कॉलेज संस्कृत कॉलेज की प्रस्तुतियां सराहनीय रही। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. केशवानंद कौशल ने सभी का स्वागत किया। इस मौके पर आचार्य केशवराम शर्मा, डॉ. हरिदत्त शर्मा, डॉ. प्रेमलाल गौतम, वीरेंद्र शर्मा, आशाराम तनवर समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।