पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"कर्तव्य और सुरक्षा के प्रति रहें सजग\'

\"कर्तव्य और सुरक्षा के प्रति रहें सजग\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यन्यायिक दंडाधिकारी सोलन हंसराज ने रविवार को जिला के भारती ग्राम पंचायत में विधिक साक्षरता शिविर में कहा कि व्यक्ति को अपने कर्तव्यों और सुरक्षा की जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि जनता के पैसों से ही देश में विभिन्न कार्य होते हैं। उन्होंने कहा कि जनता यह पैसा विभिन्न प्रकार के करों के माध्यम से सरकार को देती है। उन्होंने किसी भी फर्म या संस्थान को चेक देने से पूर्व लोगों से आह्वान किया कि वह किसी व्यक्ति को खाली चेक दें और चेक देते समय चेक पर वह पूरी राशि अंकित करें जो देय है। स्थानीय प्रधान रूपा देवी उपप्रधान मीनाराम ने इस तरह के शिविर गांव में लगाने के लिये प्राधिकरण का आभार जताया। इस मौके पर पंचायत सदस्य दौलतराम, कांता देवी, संतोष शर्मा, मीना देवी, बलदेवराज सीताराम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।