पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्यस्तरीय शूटिंग में सोलन का दबदबा

राज्यस्तरीय शूटिंग में सोलन का दबदबा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोलन| हिमाचलप्रदेश स्टेंट राइफल ऐसोसिएशन की तरफ से चंंबा में आयाेजित राज्यस्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें एयर पिस्टल, एयर राइफल, राइफल और ट्रैप एंड स्कीट श्रेणी की स्पर्धाएं आयोजित की गई। प्रतियोगिता में सोलन के अनिल प्रकाश ने .22 पीप साइट की 25 मीटर और 50 मीटर स्पर्धा में गोल्ड मेडल और .177 दस मीटर एयर राइफल में कांस्य पद हासिल किया है।

इसके अतिरिक्त राहुल कपिला ने .22 ओएस में गोल्ड मेडल और टीम वर्ग में सिल्वर मेडल हासिल किया। इसी तरह सूरत सिंह ठाकुर ने पैट्रन श्रेणी ट्रैप में गोल्ड मेडल हासिल कर जिला का नाम रोशन किया है। जिला सोलन राइफल एेसोसिएशन के महासिचव विजय ठाकुर ने कहा कि सोलन के कथेड़ कुठाड़ में शूटिंग रेंज बनाने की संभावनाएं खोजी जा रही है।