पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 7 दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू

7 दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोलन| सोलनके सीनियर सेकंडरी स्कूल चामिया में सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू हुआ। शिविर के शुभारंभ मौके पर एसएमसी के प्रधान गुलाब सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम अधिकारी बालक राम कुमुद गुप्ता ने बताया कि इस शिविर में 110 एनएसएस स्वयंसेवक हिस्सा ले रहे हैं। सात दिन तक चलने वाले इस शिविर का समापन पहली अक्टूबर को होगा। इस मौके पर रोटरी क्लब कसौली के प्रधान अनूप, महासचिव इनरव्हील रीता टंडन, स्कूल प्रिंसिपल अनीता कौशल, प्रवक्ता अंग्रेजी राकेश शर्मा समेत स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।