बास्केटबॉल प्रतियोगिता शुरू
सोलन| चिन्मयविद्यालय नौणी में सहोदय संस्था की तरफ से बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जिला सोलन शिमला के निजी विद्यालय की 9 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता को शुभारंभ मनोज भगनाल ने किया। प्रिंसिपल शुभोजीत घोष ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के पहले मैच में मेजबान स्कूल ने सेंट एडवर्ड शिमला को 36-6 के बड़े स्कोर से करारी शिकस्त दी। इस अवसर पर नौणी विवि के खेल अधिकारी चंद्रमोहन चौहान भी उपस्थित थे।