डीटीपी कोर्स के प्रमाण पत्र बांटे
सोलन| सुक्ष्म,लघु एवं मध्यम, उद्योग मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से सोलन मे आयोजित डीटीपी कोर्स वीरवार को संपन्न हुआ। इसमें करीब 52 बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम समन्वयक प्रियंका ने बताया कि भारत सरकार के इस उपक्रम के माध्यम से सोलन में छात्रों को 125 घंटों का विशेष निशुल्क डीटीपी कोर्स करवाया गया। उन्होंने बताया कि इस कोर्स के उपरांत निसबड की तरफ से प्रशिक्षणार्थियों को एक प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। जिससे प्रशिक्षु किसी भी बैंक से लोन सुविधा लेकर अपना व्यवसाय आरंभ कर सकते है।