पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पाइनग्रोव, बिरला का विजयी अभियान

पाइनग्रोव, बिरला का विजयी अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोलन| पाइनग्रोवस्कूल धर्मपुर में वीरवार को चौथी आल इंडिया संत मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोिगता के पहले मैच में मेजबान स्कूल ने बीसीएस शिमला को रोमांचक मुकाबले में पराजित किया। मेजबान पाइनग्रोव की टीम ने शुरू से ही अपना दबदबा बनाए रखा और विरोधी टीम की एक चलने दी। विजेता टीम की तरफ से राजवंश ने तीसरे मिनट में ही गोल कर बीसीएस को बैकफुट पर ला दिया और मैच 3-1 से जीत लिया। मेजबान की तरफ से गुरूकरण राजवंश ने भी गोल किया। एक अन्य मैच में बीके बिरला स्कूल ने पुणे वेल्हम ब्वायज स्कूल देहरादून को 4-2 से रोमांचक जीत हासिल की। बिरला स्कूल की तरफ से गौरव ने दो और सौरभ विश्वरूप ने एक-एक गोल किया जबकि वेल्हम की तरफ से आर्यमन आर्यन ने एक-एक गोल किया। दिन के आखिरी लीग मैच में वाईपीएस पटियाला आसाम वैली स्कूल के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा।