सोहन सिंह की मौत पर शोक जताया
रोहडू|रोहडू मेंहिंदी दैनिक अखबार में कार्यरत पत्रकार रोहडू पत्रकार संघ के अध्यक्ष रतन चौहान के भाई सोहन सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। र| चौहान के भाई के निधन पर पत्रकार संघ रोहडू ने शोक व्यक्त किया है। जुब्ब्ल तहसील के कंद्रोट निवासी सोहन सिंह (43) सेब लेकर सोलन जा रहे थे। सैंज राजगढ सडक पर शीला बाग के समीप उनकी पिक करीब दो सौ फुट गहरी खाई में गिर गई इसमें उनकी मौत हो गई जबिक चालक घायल हो गया। पत्रकार संघ के उपाध्यक्ष प्रदीप राही, महासचिव अजय कुठियाला, सचिव बृजेश फिष्टा, मुख्य सलाहकर प्रताप सिंह मुखिया, नरेंद्र चौहान, डीएस रावत, रविंद्र ठाकुर प्रमोद राठौर शोक व्यक्त किया