पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोगों की शिकायतों को तुरंत निपटाएं अधिकारी: शांडिल

लोगों की शिकायतों को तुरंत निपटाएं अधिकारी: शांडिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समाजिकन्याय एवं अधिकारिता मंत्री डाॅ कर्नल धनी राम शांडिल ने जिला के सभी अधिकारियों को निर्देश िदए हैं कि वे जन समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दें और सुनिश्चित करें िक विकास योजनाएं समय पर पूरी हों।

शांडिल ने यह बात ममलीग में जन-शिकायत शिविर के अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए कही। इससे पहले उन्होंने ममलीग मेें माता बग्लामुखी मंंदिर के पास सामुदायिक भवन की आधारशिला रखी। उन्होंने लोगो से अपील की की वह विकास को जन-जन तक पहुंचाने के िलए अधिकारियों का सहयोग करें। किसानों और बागबानों को उनके घरों के पास ही उनके उत्पाद के उचित दाम मिलें इसके लिए प्रदेश में जगह जगह वितरण केंद्र स्थापित करने की योजना है। सूचना का अधिकार और शिक्षा का अधिकार के माध्यम से जनता को ऐसे अधिकार िदए गए हैं ताकि पारदर्शी प्रशासन सुगम बन सके और सर्वभौमिक शिक्षा का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकें।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत ममलीग के उपप्रधान अजय ठाकुर सतलोड़ की प्रधान सत्या कौशल, कांग्रेस पार्टी के अन्य पदाधिकारी तथा सुरेंद्र टेगटा जिला कार्यक्रम अधिकारी, जीवन शर्मा उप निदेशक शिक्षा, नायब तहसीलदार सोलन योग्रेंद्र सैन, कृषि, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, सिंचाई एवं जन स्वास्थय, पंचायती राज, राजस्व, ग्रामीण विकास तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।