इश्क दा गिद्धा पैंदा पर झूमे लोग
सोलन| सोलनमें चल रहे हिमाचल उत्सव की छठी सांस्कृतिक संध्या जांलधर से आए कलाकार शाहदिल सलीम के नाम रही। मास्टर सलीम के पुत्र शाहदिल ने अपने पिता के गानों की प्रस्तुति से सभी का दिल जीता। सलीम ने जुगनी, अंखा दे कटोरे, नैणा दे नैणा दे, मां दा लाडला, इश्क दा गिद्धा पैंदा जैसे पंजाबी गीतों से युवाओं को नचाया।
हिमाचल के जाने माने संगीतकार ज्योति बिष्ट ने हिंदी पहाड़ी गानों से खूब मनोरंजन किया। उन्होंने इसां गराएं देया लंबरा, रूप तेरा मस्ताना, देखा ना हाय रे सोचा ना, झुमकू वाली जैसे गीत गाए। कार्यक्रम में चंडीगढ़ से आई निप्पा डांस एकेडमी के शानदार डांस ने सोलनवासियों का दिल जीत लिया। छठी संध्या में पहाड़ी गायक रणसिंह चौहान स्थानीय गायक गोपाल ने भी अपनी प्रस्तुतियां दी।
डांस अकादमी में रूदम, डांस मानिया एसजे के कलाकारों ने छठी संध्या में आबकारी कराधान विभाग के सहायक आयुक्त एसके पुंडीर उनकी प|ी मीनाक्षी पुंडीर ने मुख्यातिथि थे। इस अवसर ग्रीन हिल्स एजुकेशन गुप्र के चेयरमैन कृपाल सिंह पसरीचा सोलन के पूर्व विधायक मेजर कृष्णा मोहनी भी विशेष अतिथि रूप रहे उपस्थित रहे। संध्या में डायनामिक युवा मंडल के पंकज सूद, मुकेश शर्मा, कीर्ति कौशल,अंकुश सूद, नीरज मेहता, राजीव कंवर, संजीव वर्मा आदि भी मौजूद थे।
हिमाचल उत्सव की सांस्कृतिक संध्या का आनंद लेते दर्शक।
हिमाचल उत्सव की छठी सांस्कृतिक संध्या में नृत्य प्रस्तुत करते कलाकार।