118 युवाओं को िमला रोजगार
सामाजिकन्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ कर्नल धनी राम शांडिल ने रविवार को श्रम एवं रोजगार विभाग द्वारा आयोजित रोजगार मेले का शुभारंभ किया। श्रम एवं रोजगार मेले में 186 युवाओ में से 118 युवाओं को इन उद्योगों द्वारा चयनित किया गया।
डॉ. शांडिल ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश भर में आयोजित किए जा रहे रोजगार मेलों के द्वारा हिमाचल प्रदेश के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को नामी उद्योगों में अच्छा रोजगार प्राप्त होने का अवसर मिलता है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल में स्थापित विभिन्न उद्योगों में 70 प्रतिशत रोजगार हिमाचल वासियों को प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प है तथा सभी उद्योगों को निर्देश दिए गए हैं कि 70 प्रतिशत रोजगार हिमाचली युवाओं को दिया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सभी आईटीआई में ऐसे ट्रेड भी शुरू किए हैं जो उद्योगों की आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ साथ बेहतर रोजगार देने में भी सक्षम हैं।
डॉ धनी राम शांडिल ने युवाओं का अाह्वान किया कि वे कड़ी प्रतियोगिता के लिए तैयार रहें ताकि उन्हे निजी क्षेत्र मेें अच्छे रोजगार मिल सकें। उन्होने कहा कि सोलन में आयोजित हो रहे इस रोजगार मेले से प्रदेश वासियों विशेषकर सोलन, शिमला, सिरमौर, बिलासपुर और ऊना जिले के युवाओं को अच्छा रोजगार प्राप्त करने के अवसर मिलेंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने रोजगार मेले के आयोजन के लिए श्रम एवं रोजगार विभाग को बधाई दी। उन्होने कहा कि ऐसे रोजगार मेले प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में भी आयोजित किए जाने चािहए। श्रम एवं रोजगार विभाग के उपनिदेशक केके शर्मा ने कहा कि इस मेले में लगभग 20 उद्योग भाग ले रहे हैं।
डायनामिक युवा मंडल सोलन की तरफ से आयोजित रोजगार मेले में पहुंचे युवा।