पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कंडाघाट में राशन डिपो को जलाने का प्रयास

कंडाघाट में राशन डिपो को जलाने का प्रयास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कंडाघाटके रेस्ट हाउस को जाने वाले मार्ग के पास सरकारी राशन के डिपो को शनिवार रात को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जलाने का प्रयास किया गया। आग के चलते डिपो में रखा काउंटर नीचे से जल कर राख हो गया, जबकि डिपो में रखा राशन आग की चपेट में आने से बच गया। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर लगभग 12 बजे जब डिपो में काम करने वाला सेल्समैन रमेश कुमार डिपो के पास पहुंचा तो उसने देखा कि किसी व्यक्ति ने डिपो के शटर से एक लकड़ी जिसमें आगे बोरी बांध रखी हुई थी, अंदर को डाली है। जब उसने डिपो का शटर खोला और अंदर देखा तो काउंटर जला पड़ा था बाकी सारा सामान बचा हुआ था। उसने इसकी सूचना कंडाघाट पुलिस को दी निरीक्षक खाद्य आपूर्ति कंडाघाट गिरीश नेष्टा को दी। सूचना मिलते ही निरीक्षक खाद्य आपूर्ति कंडाघाट गिरीष नेष्टा स्थानीय पुलिस मौके पहुंची मौके का जायजा लिया। नेष्टा ने बताया कि किसी व्यक्ति द्वारा डिपो में आग लगाने की कोशिश की गई है। पुलिस जांच में जुटी है।