संगीत विरासत में िमला, मैंने साधना की
हंसी सस्ती हंसाने हुए महंगे: विजय ख्याली
मशहूरकॉमेडियन ख्याली के भाई कॉमेडियन विजय ख्याली का कहना है कि देश में कॉमेडी की मांग बढ़ी है। ऐसे में कॉमेडियन की मांग बढ़ी है। हंसी सस्ती और हंसाने वाले महंगे हो गए हैं। कॉमेडी की भारी डिमांड है। वॉट्सएप्प हो या फेसबुक हर जगह कॉमेडी ही कॉमेडी है। पहले अकबर-बीरबल के किस्से होते थे। यहां गांव की चौपाल पर कॉमेडी होती थी, लेकिन अब कॉमेडी ने इंडस्ट्री का रूप ले लिया है।
हिमाचलीकॉमेडी भी आए आगे
ख्यालीने कहा हिमाचल के करियाला में भी कॉमेडी है। उन्होंने कहा कि पंजाब, हरियाणा, यूपी,बिहार हर राज्य से कॉमेडियन है, लेकिन हिमाचल से अभी तक कोई भी कॉमेडियन अपनी पैठ नहीं बना पाया। उन्होंने कहा कि उन्होंने एम कॉम तक पढ़ाई कर कॉमेडी को फुल टाइम प्रोफेशन अपनाया है। यहां अच्छे कॉमेडियन है, लेकिन पार्ट टाइम है। इससे उनकी प्रतिभा आगे नहीं रही है। हिमाचल में बिखरी कॉमेडी को प्लेटफार्म मिले तो यहां से भी कॉमेडियन िनकलेंगे।
यशपाल कपूर| सोलन
सफलताका कोई शॉट कट नहीं होता। लग्न और मेहनत से किया गया कार्य मंजिल तक आवश्यक पहुंचाता है। यह कहना है बॉडीगार्ड फेम पार्श्व गायक आलमगिर खान का। यहां हिमाचल उत्सव में कार्यक्रम देने पहुंचे आलमगिर खान ने कहा कि संगीत उन्हें विरासत में मिला है, लेकिन उन्होंने संगीत की साधना की है। पटियाला घराना से संबंध रखने वाले 26 वर्षीय आलमगिर खान के दादा कर्मदीन, पिता मुरली खान के बाद अब परिवार की इस परंपरा को आलमगिर छोटा भाई अमन खान आगे बढ़ा रहे हैं। आलमगिर 25 फिल्मों में अावाज दे चुके हैं।
हिमाचल से लॉन्च करूंगा भाई अमन कोः आलमगिर
आलमगिरखान ने कहा कि हिमाचल से उन्हें बेहद लगाव है। उन्होंने कहा कि उनका छोटा भाई अमन खान म्यूजिक में एमए कर रहा है और पहाड़ी राग पर गाना उसे बेहद पसंद है। वह शीघ्र हिमाचली फोक के साथ अपने भाई अमन की अलबम लांच करना चाहते हैं। भेड़ा तेरियां हो, माई नी मेरिया,चंबा दी राहें, कुंजू चंचलो समेत कई गीत बहुत पसंद है।
तलाशेंगेहिमाचली कलाकारों को
आलमगिरने कहा कि हिमाचल अनप्लग सिंगिंग कंपीटीशन में वह बतौर जज शिरकत करेंगे। प्रयास रहेगा कि हिमाचली फोक कलाकारों को तलाशें। प्रतियोगिता के विजेता को 3 लाख रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा साथ ही एक अलबम फ्री भी लांच करेंगे।
हिमाचलमें पहला स्