डोनी राणा के नाम सांस्कृतिक संध्या
सोलनमें चल रहे हिमाचल उत्सव की सातवीं सांस्कृतिक संध्या पंजाबी गायिका डोनी राणा के नाम रही। डोनी राणा के अलावा सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल के पाश्र्वगायक अनुज शर्मा और सारेगामा फेम सुकन्या गुप्ता ने ऐसा रंग जमाया कि लोग देर रात तक हिन्दी पंजाबी गीतों पर झूमते रहे।
डोनी राणा ने वंदना से अपना कार्यक्रम का आगाज किया। इसके बाद उन्होंने जब जुगनी सुनाई तो लोगों ने खूब तालियां बजाई। इसके बाद उन्होंने लोगों की फरमाइश पर कई हिट पंजाबी गीत सुनाए। सारेगामा फेम सुकन्या गुप्ता ने हिन्दी गीत सुनाए, जबकि अनुज शर्मा ने हिन्दी पहाड़ी गीत सुनाकर मनोरंजन किया। इसके अलावा सांस्कृतिक संध्या में हरियाणा कल्चर सोसायटी कुरुक्षेत्र के नृत्य और देशभक्ति गीत की प्रस्तुति को लोगों ने सराहा। स्थानीय कलाकारों ने भी उत्सव की संध्या में बेहतरीन प्रस्तुतियां दी।
हिमाचल उत्सव की छठी सांस्कृतिक संध्या में अपनी प्रस्तुति देती पंजाबी गायक डोली राणा।
हिमाचल उत्सव की छठी सांस्कृतिक संध्या में अपनी प्रस्तुति देते इंडियन आइडल फेम अनुज शर्मा।