- Hindi News
- तदर्थ प्रिंसिपल को नियमित करने का स्वागत
तदर्थ प्रिंसिपल को नियमित करने का स्वागत
हिमाचलप्रदेश स्कूल प्रिंसिपल एसाेसिएशन ने तदर्थ प्रिंसिपलों को नियमित करने का स्वागत किया है। साथ ही सरकार से शेष 300 प्रिंसिपलों को भी नियमित करने की मांग की है। प्रदेशाध्यक्ष डॉ. नरेंद्र शर्मा, महासचिव विनोद चौधरी, मुख्य सलाहकार जोगेंद्र राव, सलाहकार राजेंद्र वर्मा, अनिल नाग, योगेद्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष किशोरी लाल, मुख्यालय सचिव ओपी कायस्थ, प्रेस सचिव बीके शर्मा, वैब सचिव रोशन जसवाल सभी जिला अध्यक्षाें ने सरकार की तरफ से एकमुश्त 1600 से अधिक तदर्थ प्रिंसिपल को नियमित करने के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का आभार व्यक्त किया है।