तीन सड़क हादसों में पांच की मौत
नाहन| पांवटा-नाहनरोड पर माजरा के पास एक जीप (यूटीलिटी) के पेड़ से टकराने से उसमें सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार एक यूटीलिटी पांवटा से नाहन की तरफ जा रही थी। अचानक चालक वाहन से नियत्रंण खो बैठा। इससे यूटीलिटी पेड़ से जा टकराई। इस घटना में यूटीलिटी के पीछे बैठे दो युवकों संजय मुख्तियार निवासी लखीमपुर खीरी उत्तरप्रदेश को सिर छाती पर गंभीर चोटें आई। इससे दोनों की मौत हो गई। थाना प्रभारी भीष्म ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
बोलेरो खाई में दो की गई जान
भास्कर न्यूज| सोलन
कंडाघाटथाना के अंतर्गत चायल क्षेत्र में हिनर गांव के पास चायल गोड़ा मार्ग पर जीप (बोलेरो) के अनियंत्रित होकर करीब 350 फुट गहरी खाई में गिरने से दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों में 34 वर्षीय देवेंद्र कुमार निवासी गांव चाबरी,19 वर्षीय अनिल निवासी गांव टणांजी शामिल हैं। दोनों युवक चायल से गौड़ा शादी समारोह में भाग लेने के लिए जा रहे थे। यह हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ। थाना प्रभारी कंडाघाट तेपेंद्र ठाकुर ने घटना की पुष्टि की है।
धर्मपुर|थानाधर्मपुर के तहत कार के खाई में लुढ़कने से इसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। रविवार देर रात को एक वर्ना कार अनियंत्रित होकर शिव मंदिर पट्टा मोड़ के नजदीक करीब 70 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इससे इसमें सवार दिल्लू राम (78) अर्की की मौत हो गई जबकि चालक लालमन निवासी कंधर, अर्की गंभीर रूप से घायल हो गया।