पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाल विज्ञान सम्मलेन में कंडाघाट का दबदबा

बाल विज्ञान सम्मलेन में कंडाघाट का दबदबा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहारायूनिवर्सिटी में कंडाघाट खंड के स्कूलों के लिए बाल विज्ञान सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें 21 स्कूलों के करीब 140 छात्रों ने हिस्सा लिया।

सम्मेलन का शुभारंभ बहारा यूनिवर्सिटी के रजीस्ट्रार एसवी भारद्वाज ने किया जबकि समापन अवसर पर कुलपति डॉ. दलजीत सिंह ने मुख्यातिथि के रूप में विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे छात्रों को सम्मानित किया। साइंस सुपरवाइजर अमरीश ने बताया कि साइंस क्विज प्रतियोगिता के ग्रामीण कनिष्ठ वर्ग में सीसे स्कूल कहलोग की प्रिया जयंत ने पहला, मिडल स्कूल क्यारटू की ख्याति ठाकुर प्रीती कश्यप ने दूसरा, हाई स्कूल मजहोल की नीतिका विभा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। शहरी वर्ग में सीसे स्कूल कंडाघाट हर्षवर्धन कुशाग्र ने पहला, डीएवी स्कूल कंडाघाट के पारस वैश्नवी ने दूसरा स्थान अर्जित किया। ग्रामीण वरिष्ठ वर्ग में हाई स्कूल मनझोल की संगीता काजोल ने पहला, सीसे स्कूल गौड़ा के अविनाश रित्विक ने दूसरा और सीसे स्कूल क्वारग के सुनील धीरज ने तीसरा स्थान हासिल किया।

शहरी वर्ग में डीएवी कंडाघाट की दिव्यांशू नमन ने पहला और सीसे स्कूल कंडाघाट की आरती चंदन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। साइंस एक्टीविटी में सीसे स्कूल सायरी की हिमांजली, सीसे स्कूल डुमैहर की अंजलि ने ग्रामीण वर्ग के कनिष्ठ वर्ग में पहला दूसरा स्थान अर्जित किया। शहरी वर्ग में सीसे स्कूल कंडाघाट के रितिक ठाकुर डीएवी कंडाघाट की आकांक्षा ने क्रम से पहला दूसरा स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में सीसे स्कूल कंडाघाट की साक्षी शर्मा सीसे स्कूल गौड़ा की नैंसी अव्वल रही। साइंस मॉडल में सीसे स्कूल गौड़ा हाई स्कूल मनझोल की प्रियंका ने बाजी मारी।

मॉडल प्रतियोगिता में अव्वल रही स्कूल गौड़ा की कनिका अन्य प्रिंसिपल के साथ।