- Hindi News
- करसोग ने युवा उत्सव में छठी बार जीता पुरस्कार
करसोग ने युवा उत्सव में छठी बार जीता पुरस्कार
राजकीयमहाविद्यालयकरसोग के ड्रेमेटिक क्लब की टीम ने लगातार छठी बार विश्वविद्यालय युवा उत्सव में पुरस्कार जीतकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। ड्रेमेटिक क्लब के प्रभारी कुलभूषण शर्मा की अगुआई में 22 छात्र-छात्राओं के सांस्कृतिक दल ने राजकीय संस्कृत महाविद्यालय सोलन में आयोजित युवा उत्सव ग्रुप -4 में अपने अभिनय का लोहा मनवाया। महाविद्यालय के रंगमंच के कलाकारों ने मूक-अभिनय में अति प्रशंसनीय पुरस्कार संवाद अनुकरण मिमिक्री विधा में प्रशंसनीय पुरस्कार जीता। मूक-अभिनय का विषय फाइट फॉर राइट जिसमें कलाकारों ने एक औरत की पूरी कहानी को उसके साथ हो रहे अत्याचार, उसकी वेदना संघर्ष को मंच पर अभिनय दक्षता के साथ उकेरा। इसमें धृति, कल्पना, लज्जा, ललित, बलजिंदर और सुनील ने अभिनय किया। मिमिक्री में अश्वनी ने अलग-अलग सिने जगत के कलाकारों की हुबहू नकल कर पशु-पक्षियों की आवाजें निकालकर सबका मन मोह लिया। इसके अतिरिक्त महाविद्यालय के कलाकारों ने टेनिसी विल्लयमज द्वारा लिखित नाटक ग्लास मेनाजेरी-कांच के खिलौने हरिशंकर परसाई के सुप्रसिद्ध व्यंग्य इंस्पेक्टर मातादीन चांद पर प्रहसन प्रस्तुत किया।