पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निर्माण हाईवे से डेढ़ मीटर नीचे होना चाहिए, यहां बनी इमारतें

निर्माण हाईवे से डेढ़ मीटर नीचे होना चाहिए, यहां बनी इमारतें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोलन के देंऊघाट से इस तरह दिखता है शहर का नजारा। भवन निर्माण की अनियमितताओं से यह नजारा पर्यटकों को अब कम ही देखने को मिलता है।

प्रदेश में आने वाले पर्यटक यहां के प्राकृतिक सौंदर्य हेरिटेज साइट को देखने का आनंद ले सके इसके लिए टीसीपी एक्ट में वैली व्यू नियम का प्रावधान किया गया है। इसके लिए नेशनल हाईवे औऱ हेरिटेज साइट की वैली व्यू साइट में भवन निर्माण के नियम तय किए गए हैं। इसके तहत नेशनल हाईवे की वैली व्यू साइट में किसी भी भवन की ऊंचाई हाईवे से डेढ़ मीटर से अधिक नहीं रखी जा सकती है। इतनी ऊंचाई रखने पर हाईवे से प्राकृतिक सौंदर्य का नजारा देखा जा सकता है।

प्राकृतिक सौंदर्य हैरिटेज साइट का नजारा नहीं देख पाते पर्यटक

मोहन चौहान| सोलन

पर्यटनको बढ़ावा देने के लिए हिमाचल प्रदेश के टीसीपी एक्ट में वैली व्यू नियम के तहत भवन निर्माण के लिए कड़े नियम बनाए गए हैं। बावजूद इसके कालका-शिमला हाईवे हेरिटेज साइट में वैली व्यू एक्ट का जमकर उल्लंघन हुआ है। नियम के तहत नेशनल हाईवे की वैली व्यू साइट में किसी भी भवन की ऊंचाई डेढ़ मीटर से अधिक नहीं रखी जा सकती है। लेकिन सोलन के वैली व्यू प्वाइंट में हाईवे पर कई जगह एक मंजिल तक का निर्माण किया गया है।

प्राकृतिकसौंदर्य पर ग्रहण

नेशनलहाईवे और हेरिटेज साइट में वैली व्यू के नियम का उल्लंघन से प्राकृतिक सौंदर्य को ग्रहण लग गया है। पर्यटक भी प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने से वंचित हो रहे हैं। हाईवे की वैली व्यू साइट में बहुमंजिला भवनों का निर्माण होने के बावजूद टीसीपी हाईवे विभाग तटस्थ मुद्रा में है। माना जा रहा है कि बिल्डरों भवन मालिकों ने रिटेंशन की आड़ में नेशनल हाईवे हेरिटेज साइट पर अवैध निर्माण किया है। चौंकाने वाली बात है कि बिल्डरों ने संबंधित विभागों से एनओसी लेकर पहले बिजली-पानी का कनेक्शन लेकर अवैध निर्माण किया है।

^नेशनल हाईवे और हेरिटेज साइट में वैली व्यू एक्ट के उल्लंघन के मामले सामने आए हैं। विभागीय टीम को मौके पर भेज कर संबंधित भवन मालिक बिल्डर पर आगामी कार्रवाई के लिए नोटिस जारी किए जाएंगे। लीलाश्याम, टाउनप्लानर, सोलन, टीसीपी।

कालका-शिमला हाईवे पर स्थित सोलन, बड़ोग, डगशाई कसौली प्राकृतिक सौंदर्य से लबरेज है, जिसका नजारा देखते ही बनता है। बाहर से आने वाले पर्यटक बड़ोग पहुंचते ही डगशाई कसौली की हेरिटेज साइट प्राकृतिक स