इंप्रूवमेंट रिजल्ट घोषित करने की मांग
सोलन| स्पेशलइंप्रूवमेंट चांस जमा दो का रिजल्ट घोषित होने से कई छात्र परेशान हैं। छात्रों ने सितंबर 2014 में परीक्षा दी थी, लेकिन अभी तक रिजल्ट नहीं आया है। परीक्षा में शामिल छात्र नरेश, राहुल, पदम, मोनिका, स्वाति, आशा ने यहां जारी एक बयान में कहा कि सोलन, शिमला, सिरमौर कई अन्य जिलों में एसएमसी के माध्यम से अध्यापकों के इंटरव्यू होने जा रहे हैं। इस इंटरव्यू में जमा दो में 50 फीसदी अंक होने जरूरी रखे गए हैं। ऐसे में कई छात्रों ने स्पेशल इंप्रूवमेंट की परीक्षा दी थी, ताकि उनके अंक 50 फीसदी हो सके और वह इस इंटरव्यू में भाग ले सकें, लेकिन इंटरव्यू नजदीक गए हैं और अभी तक इंप्रूवमेंट रिजल्ट घोषित नहीं किए गए हैं, जबकि कंपार्टमेंट रिवॉल्यूवेशन का परिणाम घोषित हो चुका है। उन्होंने शिक्षा बोर्ड से तीन-चार दिन के भीतर रिजल्ट घोषित करने की मांग की है।