पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गैस आपूर्ति को लेकर जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

गैस आपूर्ति को लेकर जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अखिलभारतीय ग्राहक पंचायत गैस एजेंसियां के खिलाफ लामबंद हाे गई है। उपभोक्ताओं को रसोई गैस की बेहतर सेवाएं नहीं मिलने के विरोध में ग्राहक पंचायत के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को अतिरिक्त उपायुक्त सीपी वर्मा को ज्ञापन सौंपा। पंचायत सदस्यों ने इस संदर्भ में जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से भी मुलाकात की। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के राज्य संयुक्त सचिव रमन प्रिमटा, जिला अध्यक्ष अनिल कुमार, उपाध्यक्ष त्रिलोक ठाकुर, विक्रम मेहता, वरूण चौधरी, प्रशांत, राजीव त्योगी प्रकाश सिंह ने कहा कि शहर की गैस एजेंसियां शहर में आईओसी की शर्तों के मुताबिक रसोई गैस की आपूर्ति नहीं कर रही है। इससे स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतें पेश रही है। उन्होंने कहा कि शहर में किए गए सर्वे के मुताबिक नौकरी पेशा से जुडे़ वर्ग को छुट्टी लेकर सिलेंडर लेने गोदाम के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। इस व्यवस्था से गृहिणियों बुजुर्गों को लाइनों में लग कर रसोई गैस सिलेंडर के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।

मुख्यमंत्री केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री को लोगों को रसोई गैस लेने में रही दिक्कतों से अवगत करवाया। उपभोक्ताओं को नियमित गैस की आपूर्ति, सिलेंडर की खरीद पर रसीद देने, सिलेंडर तोलकर देने, होम डिलीवरी, ग्रामीण क्षेत्रों में डिस्ट्रीब्यूशन प्वाइंट चिन्हित करने, रसोई गैस कनेक्शन देने पर उपभोक्ताओं को इंश्योरेंस में कवर करने की मांग की है।