पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंदुओं को जागृत करने के लिए महा अिभयान

हिंदुओं को जागृत करने के लिए महा अिभयान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विश्वहिंदू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री करुणा प्रकाश ने कहा कि हिंदुओं को अपने धर्म के प्रति जागृत करने के लिए विश्व परिषद जागृति अभियान चला रही है, जिसके तहत पूरे राष्ट्र में विभिन्न कार्यक्रम गतिविधियां चलाई जा रही हैं। प्रदेश में शीघ्र ही महा हिंदू सम्मेलन आयोजित करवाया जाएगा।

बुधवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में चिंता जताई कि वर्तमान समय भारत में हिंदुओं का विघटन हो रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में गृह संपर्क अभियान छेड़ा जा रहा है, जिसमें एक लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है और इसमें छह हजार परिवारों से संपर्क किया जाएगा। हिमाचल में धर्म परिवर्तन के मामले सामने रहे हैं और हमारी बहन-बेटियों को लव जेहाद का शिकार बनाया जा रहा है। वीएचपी का उद्देश्य है कि इस धर्म परिवर्तन को रोका जाए और अपने लोगों को जागरूक करके उन्हें हिंदू धर्म के प्रति निष्ठावान बनाया जाए। वीएचपी के प्रांत संगठन मंत्री मनोज, कोषाध्यक्ष रामकुमार, बजरंग दल के प्रदीप, राजेश, सुमीत, बिशन, चमन लाल, चेतन नीरज अािद मौजूद थे।

सोलन में विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री करुणा प्रकाश पत्रकार वार्ता करते हुए।