पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पशुओं की बीमारी से लोगों के स्वास्थ्य को भी खतरा

पशुओं की बीमारी से लोगों के स्वास्थ्य को भी खतरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरड़हट्टीपंचायत के तहत गांव बनोह, ज्यावला, चलैली, पल्याड, नरवाड, कंडल, वाबां-वाडी सयारी पशुओं में फैली अज्ञात बीमारी से स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य को भी खतरा उत्पन्न हो गया है। लगातार फैल रही बीमारी के कारण खरड़हट्टी पंचायत पशुओं बकरों की मौत का आंकड़ा 100 से ज्यादा पार कर चुका है। ऐसे में लोगों को अब खुद के स्वास्थ्य की चिंता सताने लगी है। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार से क्षति की भरपाई के लिए मुआवजे की मांग की है। उल्लेखनीय है कि खरड़हट्टी पंचायत के तहत गांव बनोह, ज्यावला, चलैली, पल्याड, नरवाड, कण्डल, वाबां-वाडी सयारी में बीते दिनों अज्ञात बीमारी से सैकड़ों पशुओं जिनमें बकरे, गाय बैलों की मौत हो चुकी है। हालांकि संबंधित विभाग द्वारा गांवों का दौरा करके पशुओं के खून के नमूने भी एकत्र किए हैं लेकिन अभी इसकी रिपोर्ट आनी बाकी है। ऐसे में विभाग को इस बीमारी का पता लगाना मुश्किल है। ग्रामीण हेमचंद, नंदलाल, देवकी देवी, लायक राम, राम सिंह, देंव्रद कुमार, दुनीचंद, जसीराम, बेलीराम, लक्ष्मीकांत, निर्मला देवी, मदन लाल, कृष्णा देवी, हुकम चंद ने बताया कि उनके गांव पूरी तरह पशु व्यवसाय पर निर्भर हैं और पशुओं की एकाएक मौत ने उनके व्यवसाय को पूरी तरह प्रभावित किया है। उन्होंने विभाग के आलाधिकारियों डीसी सोलन से मांग की है कि अज्ञात बीमारी से हुए लाखों के नुकसान की भरपाई के लिए उचित मुआवजा दिया जाए ताकि ग्रामीणों की सही रूप से आजीविका चल सके।