- Hindi News
- अश्वनी गिरि पेयजल योजना से पूरी होगी मांग
अश्वनी गिरि पेयजल योजना से पूरी होगी मांग
नगरपरिषद सोलन को आईपीएच से मांगानुसार पानी मिलना शुरू हो गया है। गिरि में वोल्टेज समस्या को देखते हुए आईपीएच शहर की मांग को पूरा करने के लिए अश्वनी पेयजल योजना का सहारा ले रही है।
इससे शहर में पानी की सप्लाई सामान्य होने लगी है। आईपीएच का दावा है कि गिरि परियोजना में वोल्टेज समस्या के बावजूद सोलन शहर को गिरि अश्वनी पेयजल योजना से मांगानुसार पानी दिया जा रहा है। दोनों पेयजल योजना से शहर को 77.50 लाख लीटर मिल रहा है जोकि शहर की औसत मांग के करीब है। शहर में आपूर्ति सिस्टम की खराबी के कारण उपभोक्ताओं को समान मात्रा में पानी नहीं मिल रहा है।
अाईपीएच सोलन के एक्सईएन हेमंत तनवर ने बताया िक सोलन के लिए गिरि परियोजना के अलावा अश्वनी पेयजल योजना से मांगानुसार पानी लिफ्ट किया जा रहा है। शहर में पानी का सुचारू रूप से वितरण करना नगर परिषद का जिम्मा है।
सोलन में पानी का संकट टला
स्टॉफ की कमी से आपूर्ति प्रभावित
आईपीएचसे नगर परिषद को मांगानुसार पानी मिलने के बावजूद वार्ड क्षेत्रों में फिलहाल रोटेशन सिस्टम से पानी की आपूर्ति की जा रही है। फिल्ड स्टॉफ की कमी लीकेज समस्या के कारण वार्डो में नियमित रूप से पानी की आपूर्ति करना अभी भी चुनौती बना हुआ है। आईपीएच के सर्वे के मुताबिक वार्ड-9 10 में सुबह के समय की जा रही पेयजल आपूर्ति के समय भारी मात्रा में पानी की बर्बादी हो रही है। पानी की बर्बादी पर चैक नहीं होने से लोगों के घरों की टैंकियां ओवर फ्लो हो रही है लेकिन नगर परिषद इस तरफ ध्यान नहीं दे रही है।