पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वरोजगार को लेकर जागरुकता शिविर

स्वरोजगार को लेकर जागरुकता शिविर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोलन| यूकोआरसेटी सोलन की तरफ से दयोंघाट सोलन में स्वरोजगार को लेकर जागरुकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। यूको आरसेटी के संकाय सदस्य कुमारी किरन कश्यप ने प्रतिभागियों को स्वरोजगार अपनाने और आत्मनिर्भर बनने के लिए जागरूक किया। उन्होंने लोगों को आरसेटी मे करवाए जाने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी और बताया कि यूको आरसेटी मे सभी प्रशिक्षण बिल्कुल निशुल्क करवाए जातें हैं और साथ में आने जाने का बस किराया दोपहर भोजन की भी सुविधा दी जाती है। इस कार्यक्रम मे नेहरू युवा केंद्र से नीलम मौजूद रही। उन्होने महिलाओं को स्वयं सहायता समूह बनाने और समूह में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में लगभग 55 लोगों ने भाग लिया।