- Hindi News
- आय व्यय का ब्योरा देने पर संघ ने की अालोचना
आय-व्यय का ब्योरा देने पर संघ ने की अालोचना
हिमाचलप्रदेश प्रवक्ता संघ जिला सोलन के अध्यक्ष महासचिव ने प्रवक्ता संघ की पुरानी कार्यप्रणाली के राज्याध्यक्ष कोषाध्यक्ष द्वारा आय-व्यय का ब्यौरा सदस्यता का राज्य का हिस्सा देने की कड़ी आलोचना की है। संघ के जिला अध्यक्ष प्रदीप शर्मा महासचिव चंद्रदेव ठाकुर ने कहा कि ऐसा करना प्रदेश के 15 हजार प्रवक्ताओं के हितों पर डाका डालना है। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष कार्यकारिणी ने चुनाव प्रक्रिया की परंपराओं और नियमों की धज्जियां उड़ाकर लोकतंत्रीय परंपरा का हनन किया, जिसके बावजूद उन्हें 527 के मुकाबले 159 वोट प्राप्त हुए। जनमत खोकर वह राशि का ब्योरा धनराशि देकर क्या साबित करना चाहते हैं, इसका कारण उनकी हार की हताशा हो सकती है। प्रदीप चंद्रदेव के अनुसार दस जिलों का एकतरफा वोट डालना इसका उदाहरण है। उन्होंने राज्याध्यक्ष नरोतम ठाकुर खजांची को चेताया कि वह प्रवक्ताओं के चुनाव का हिसाब-किताब धनराशि जल्द से जल्द लौटाएं नहीं तो उन्हें इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने कहा कि प्रवक्ता संघ के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है। राज्य कार्यकारिणी के पूर्व सभी पदाधिकारियों को कैडर के हितों को ध्यान में रखते हुए धनराशि जमा करवा देना ही उचित रहेगा अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जानी चाहिए।