- Hindi News
- नरगिस के फूल का स्टेट कंपीटिशन के लिए चयन
नरगिस के फूल का स्टेट कंपीटिशन के लिए चयन
प्रणवथियेटर,बियोंड थियेटर का नाटक नरगिस के फूल युवा महोत्सव में सोलन जिला का प्रतिनिधित्व करेगा। जिला स्तर पर सर्वश्रेष्ठ नाटक चुने जाने के बात प्रणव थियेटर की टीम वीरवार को ज्वालाजी के लिए रवाना होगी।
सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार करते इस नाटक में नारी उत्पड़न से उभरे दर्द को दर्शाने का प्रयास किया गया है। नरगिस के फूल में अनु शर्मा, अंकुश शर्मा, पूनम चौधरी, विक्रम शर्मा, कमल किशोर, सारिका नेगी, सुषमा, साहिल, विनेश कुमार और राजकुमार ने सराहनीय भूमिका रही। प्रणव थियेटर, बियोंड थियेटर के प्रधान संजीव अरोड़ा एवं महासचिव हेमंत अत्रि ने बताया कि संस्था ने पहली बार जिला युवा एवं खेल विभाग द्वारा आयोजित युवा महोत्सव में भाग लिया और राज्यस्तरीय उत्सव में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
तीनदिन होगा आयोजन
उन्होंनेकहा कि राज्यतरीय युवा उत्सव में प्रणव थियेटर के कलाकार अभिनय प्रतिभा की छाप छोड़ पर आएंगे। युवा महोत्सव 13 से 15 नवंबर तक कांगड़ा के ज्वाला जी में आयोजित होगा। इसमें नाटक के साथ-साथ हारमोनियम और तबला वादन, गायन एवं समूह नृत्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी।