फेयरवेल पार्टी में डाली नाटी
मालरोडस्थित बीएल सेंट्रल सीनियर सेकंडरी स्कूल में जमा दो के छात्रों के लिए जमा एक के छात्रों ने फेयरवेल पार्टी दी। इस मौके पर स्कूल प्रबंधक बीना बख्शी, दिपिन बख्शी, रूचिका बख्शी, सागर बख्शी प्रिंसिपल पोमिला शर्मा ने जमा दो के छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस दौरान जमा एक के छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्राओं ने जहां रैंप पर मॉडलिंग की वहीं गिद्दा, भंगड़ा और नाटी की प्रस्तुति से समा बांधा। इसमें स्वाति राणा, करण राणा, सुनील, महिमा, रूचि समेत अन्य छात्राओं ने भाग लिया।
सोलन में बीएल सेंट्रल स्कूल में विदाई समारोह के दौरान प्रस्तुित देती छात्राएं।