पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अतिरिक्त सफाई कर्मी किए जाएं भर्ती: संस्था

अतिरिक्त सफाई कर्मी किए जाएं भर्ती: संस्था

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षाक्रांति संस्था ने मंगलवार को सोलन में जागरुकता रैली निकाल कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण साफ-सफाई के लिए प्रेरित किया। इसके दौरान संस्था ने डीसी सोलन मदन चौहान को ज्ञापन सौंप कर अपनी मांगों से अवगत करवाया। संस्था के अध्यक्ष सत्यन ने प्रशासन से सफाई समस्या के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की भर्ती करने की मांग की।

आरोपियोंको लगे जुर्माना

उन्होंनेगंदगी फैलाने के आरोपियों पर जुर्माना लगाने और जरूरत पड़ने पर सफाई का कार्य संस्था को सौंपने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि संस्था नगर परिषद के कर्मचारियों का सहयोग देने को भी तैयार है, बशर्ते इसके लिए शहर के सरकारी कार्यालयों में संस्था के डोनेशन बॉक्स (एक रुपया दान, स्वच्छता अभियान) लगने चाहिए।

उन्होंने कहा कि दान से एकत्र राशि से संस्था अपने स्वयंसेवकों सफाई अभियान से जुड़े लोगों के लिए स्वच्छता-सामग्री जलपान की व्यवस्था करेगी। शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए संस्था सप्ताह में एक बार स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों के साथ मिलकर सफाई रैली निकाल कर अपनी मुहिम को बल देने का कार्य भी कर रही है। सत्यन ने कहा कि शिक्षा-क्रांति पिछले दो साल से शहर में स्वच्छता-अभियान ‘एक रुपया दान, स्वच्छता अभियान’ चला रही है। इसका मुख्य उद्देश्य जन-जन को स्वच्छता के कार्य से तन-मन-धन से जोड़ना है l

100घर अभियान से जोड़े

संस्थाने वार्ड-11 के लगभग 100 घरों को अपने अभियान के साथ जोड़ा है। लोग संस्था को धन दान और श्रमदान दे रहे हैं। इस राशि से स्वच्छता-सामग्री खरीदने के साथ शहर के विभिन्न हिस्सों में वार्निंग होर्डिंग्स लगाए गए हैं। संस्था ने पीजी कॉलेज सोलन से डीसी ऑफिस तक वार्ड-11 के लोगों की मदद से सफाई अभियान चलाया गया। इसमें नगर परिषद के सफाई कर्मियों ने भी साथ दिया। शिक्षा क्रांति के सत्यन संदीप प्रति दिन दो घंटे सफाई के कार्य कर लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बन गए हैं। इस स्वच्छता अभियान में पोलस्ताया, दीप्तांशु, कैलाश, संजीव, मोहेंदर, अनिल, भूपेश, राजेश, सचिन, पुरु, दीपा, शिवानी, चेतना, नीलम, आशुतोष, अपर्णा, दिव्या और वार्ड नंबर 11 के कई लोग शामिल हुए हैं।

सोलन में जागरुकता रैली निकालते शिक्षा क्रांति संस्था के कार्यकर्ता।