पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इसी साल भरे जाएंगे कोच के 50 पद : शांडिल

इसी साल भरे जाएंगे कोच के 50 पद : शांडिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सामाजिकन्यायएवं अधिकारिता मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि सरकार खेल गतिविधियों के लिए आधारभूत अधोसंरचना को प्रदेश भर में सुदृढ़ कर रही है ताकि हिमाचल के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर देश तथा प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।

डॉ. शांडिल नौणी में अंडर-19 ब्वॉयज राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के प्रथम चरण के शुभारंभ करने के बाद उपस्थित खिलाडिय़ों, शिक्षकों और जन समूह को संबोधित कर रहे थे। डॉ. शांडिल ने कहा कि प्रदेश के खिलाडिय़ों को समुचित प्रशिक्षण सुविधाएं प्रदान करने के लिए इस वित्त वर्ष में अनुशिक्षकों (कोच) के 50 पद सृजित कर भरे जाएंगे। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को समुचित सुविधाएं प्रदान करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। डॉ. शांडिल ने इस अवसर पर प्रदेश क्रीड़ा संघ को अपनी ऐच्छिक निधि से 11 हजार रुपए, हाई स्कूल शमरोड़ गर्ल्स सीसे स्कूल सोलन के बच्चों को सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 1100-1100 रुपए प्रदान करने की घोषणा की। हिमाचल स्कूल क्रीड़ा संगठन के महासचिव शारीरिक शिक्षा के सहायक निदेशक प्रीतम धौल्टा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। उन्होंने इन खेलों के आयोजन के लिए डॉ. यशवंत सिंह परमार यूनिवर्सिटी नौणी के वीसी डॉ. विजय सिंह ठाकुर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यहां जीतने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे।

तीन दिवसीय इस अंडर-19 ब्वॉयज राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 12 जिलों और बिलासपुर प्रशिक्षण केन्द्र, मतियाणा (जिला शिमला) खेल छात्रावास, रोहडू (जिला शिमला) खेल छात्रावास, ऊना खेल छात्रावास के 750 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। यहां वॉलीबॉली, कबड्डी, खो-खो, बेडमिंटन, हैंडबाल, कुश्ती, योगा और टेबल टेनिस की प्रतियोगिताएं होंगी। इस मौके पर जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष राहुल ठाकुर, जोगिन्द्रा बैंक के अध्यक्ष मोहन मेहता, बघाट बैंक के निदेशक सरदार सिंह ठाकुर, सुशील चौधरी, शकुंतला, सोम दत्त, एसडीएम सोलन टशी संडूप, विभिन्न स्कूलों से आए कोच अन्य लोग मौजूद रहे।