एसएफआई ने फूंका वीसी का पुतला
अब कॉलेजों में दहकी फीस वृद्धि की आग
एचपीयूकैंपसमें छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और फीस बढ़ोतरी के विरोध में एसएफआई सोलन इकाई ने डीसी ऑफिस चौक पर कुलपति का पुतला फूंका। इकाई के कार्यकर्ताओं ने यूनिवर्सिटी प्रशासन सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। छात्रों के धरना प्रदर्शन से ट्रैफिक व्यवस्था भी बाधित हुई। जिला सचिव मोहित वर्मा ने कहा कि यूनिवर्सिटी प्रशासन बौखला गया है, जिसके चलते छात्रों पर लाठियां बरसा कर उन्हें देर रात को गिरफ्तार किया जा रहा है। उन्होंने ने पुलिस की तरफ से हुए लाठीचार्ज और छात्राओं से मारपीट निंदा की।
सरकारके इशारे पर लाठीचार्ज
उन्होंनेकहा कि सरकार के इशारे पर छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया है। वर्मा ने कहा कि छात्र इस तरह की तानाशाही के आगे झुकने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलिस लाठी के दम पर छात्रों के हकों को कुचल नहीं सकती, उन्हें इसका जवाब छात्र संगठन जरूर देंगे। उन्होंने कहा कि इकाई अपने हौंसले को बुलंद कर आंदोलन को तेज किया जाएगा। उन्होंने इकाई 25 सितंबर तक आंदोलन को जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि इकाई ने 26 सितंबर को शिमला में राज्यस्तरीय प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। इस मौैके पर अजय भट्टी, बंसी, राजेंद्र, कमल, अमन, डीसी रावत, अजय कौशल, नरेंद्र, रविंद्र,मंजू, अंकिता, शालिनी मौजूद रही।
मोर्चे ने चेतावनी दी है कि जब तक गिरफ्तार किए छात्रों को छोड़ा नहीं जाता तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अब यह आंदोलन तब तक शांत नहीं होगा जब तक फीस वृद्धि को वापस नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई इस मामले को लेकर चुप है। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई छात्र हित में कार्य नहीं कर रही है। इस मौके पर विनय ठाकुर, विवेक चौहान, अमित ठाकुर हितेंद्र पंवार समेत भारी संख्या में छात्र उपस्थित थे।
फीस वृद्धि और छात्र संघ के चुनाव को लोकतांत्रिक ढंग से करवाना भी सरकार विवि प्रशासन की तानाशाही को दर्शाता है। उन्होंने चेताते हुए कहा कि यदि छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकार, फीस वृद्धि रूसा को वापस लिया गया तो प्रदेश में उग्र जनांदोलन किए जाएंगे। इसके लिए सरकार विवि प्रशासन ही जिम्मेदार होगा। इस मौके पर रणजीत सैनी, बलदेव सिंह, अमिता चौहान, धनीराम शर्मा, सीता तोमर, बाबूराम, हितेंद्र लेखराज उपस्थित थे।
छात्रों पर किए लाठीचार्ज की सीपीआईएम की सिरमौर इक