पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नए छात्रों का सम्मान

नए छात्रों का सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शांडिल ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ ...सामाजिकन्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने यहां किन्नौर छात्र कल्याण संघ के कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने नए छात्रों के स्वागत के लिए किन्नौर छात्र कल्याण संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि वे पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी भाग लें। डॉ. शांडिल ने कहा कि सोलन शहर में सांस्कृतिक विविधता देखने को मिलती है।

लोकसंगीत को सुनिश्चित बनाए.. उन्होंनेदेश प्रदेश की संस्कृति विशेषकर किन्नौर जिले की समृद्ध संस्कृति की सराहना करते हुए कहा कि किन्नौर जिला में संगीत की भी विशिष्ट धरोहर है और लोक संगीत का संरक्षण भी सुनिश्चित बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भावी पीढिय़ों को भी अपनी सांस्कृतिक धरोहर, लोक कला, हस्तशिल्प और लोक संगीत से रू-ब-रू करवाया जाना आवश्यक है। उन्होंने किन्नौर छात्र कल्याण संघ को 11 हजार रुपए प्रदान करने की घोषणा की।

शॉलटॉपी भेंट की.. किन्नौरछात्र कल्याण संघ के अध्यक्ष राहुल नेगी और उपाध्यक्ष करिश्मा नेगी ने किन्नौरी टॉपी शॉल भेंटकर मुख्यातिथि को सम्मानित किया। इस मौके पर जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष राहुल ठाकुर, खंड कांग्रेस समिति के अध्यक्ष बलदेव ठाकुर, सुशील चौधरी, टशी संडूप, नगर परिषद सोलन के कार्यकारी अधिकारी बाबूराम नेगी, किन्नौर छात्र कल्याण संघ की महासचिव प्रिया नेगी, अन्य पदाधिकारी, अधिकारी अन्य लोगा उपस्थित थे।

सोलन में किन्नौर छात्र संघ के कार्यक्रम में किन्नौरी नाटी प्रस्तुत करते स्टूडंेट्स।