पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समूह बनाकर करें कृषि के काम

समूह बनाकर करें कृषि के काम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसान गोष्ठी के दौरान फल सब्जियों की प्रदर्शनी देखते अधिकारी।

बसाल में हुई किसान गोष्ठी

भास्कर न्यूज| सोलन

आत्माप्रोजेक्ट के तहत शुक्रवार को सोलन के बसाल में एक दिवसीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें भारत सरकार के राष्ट्रीय कृषि प्रसार एवं प्रबंधन संस्थान हैदराबाद के उपनिदेशक बाला सुब्रमणी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। बाला ने कहा कि किसानों को चाहिए कि वह ग्रुप बनाकर कृषि गतिविधियों को करें ताकि उन्हें उनके उत्पाद का सही दाम मिल सकें। गोष्ठी में नौणी यूनिवर्सिटी के टैंपरेट रीजनल सेंटर मशोबरा के डॉ. एचआर शर्मा, कृषि विभाग सोलन के उपनिदेशक डॉ. वीपी शर्मा, आत्मा प्रोजेक्ट सोलन के उपनिदेशक डॉ. राजेश कौशिक, सेवानिवृत संयुक्त निदेशक (विस्तार शिक्षा) डॉ. ओपी शर्मा, डॉ. राकेश प्रभाकर, पशुपालन विभाग से डॉ. पाठक समेत विशेषज्ञों ने अपने अपने विभागों की जानकारी दी। इस मौके पर पंचायत प्रधान रीता ठाकुर, पूर्व प्रधान रणवीर ठाकुर समेत पंचायत प्रतिनिधि स्थानीय लोग मौजूद रहे।