मैं तैनू समझांवा की..तेरे वाजो..
सोलनमें चल रहे हिमाचल उत्सव की पांचवी सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल के उभरते हुऐ युवा कलाकारों ने रंग जमाया। हिमाचल की आवाज के विजेता शिमला के अंकुश भारद्वाज, संगम सुर संगीत के विजेता कनक जोशी और वायस ऑफ हिमालय के विजेता कार्तिक शर्मा ने अपनी गायन कला से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इसके अलावा लोकगायकिा गायिका रीना ठाकुर और मुकेश सिमटा की नाटियों ने भी खूब रंग जमाया। कार्तिक शर्मा ने नए गीतों से झुमाते हुए जीने की वजह तुम हो, हो लाल मेरी, मैं तैनू समझांवा की.. के बाद पहाड़ी गाना रोहडू जाना मेरी आमिए पंजाबी गाने तारे गिन गिन हाये रब्बा जैसे गीत सुनाए। हिमाचल की आवाज प्रयितोगिता सुर संगीत प्रतियोगिता के विजेता अंकुश भारद्वाज ने अल्लाह वारियां, जरूरी था, जब से मेरे दिल को आदि गीत गाए। इसके बाद आए कनक जोशी ने भी नए साफ्ट सांग से लोगों का मनोंरजन किया। सिरमौर की कलाकार रीना ठाकुर शिमला के कलाकार मुकेष सिमटा की नॉन स्टाप नाटियों के साथ ही पांचवी सांस्कृतिक संध्या पन हुई।पंाचवी संध्या की शुरूआत सरस्वती विद्या मंदिर माल रोड के बच्चों ने सुंदर सरस्वती वंदना से की। इसके बाद आयोजित गु्रप संाग मुकाबले में गीता आर्दश विद्यालय सोलन, बीएल सेंटल पब्लिक स्कूल सोलन बुड स्टोन स्कूल ने भाग लिया। इसी दौरान राज्य स्तरीय गायन प्रतियोगिता का दूसरा अंतिम राउंड भी संपन्न हुआ।
पांचवें दिन कुल 26 गायकों ने अपनी गायकी का इम्तिहान दिया। प्रतियोगिता के विजेता को 11000 का नकद ईनाम रविवार को दिया जाएगा। पांचवे दिन निर्णायकों की भूमिका में दीपक ठाकुर रियलमिक्स के प्रबंधकों के अलावा कुमारी सुनीता शर्मा मंजू भारद्वाज ने निभाई। पांचवी संध्या में मुख्यातिथी सोलन ब्लाक कांग्रेस प्रधान बलदेव ठाकुर के अलावा कोषाध्यक्ष सुशील चौधरी, राधेश्याम गोयल, दीपक गर्ग, अजय वर्मा, प्रशांत ठाकुर, चिन्मय स्कूल के प्रिसिपलं सुबोध घोष, दीपक शर्मा, मनोज गुप्ता, डायनामिक युवा मंडल संस्थापकों के अलावा अंकुश सूद, नीरज मेहता, राजीव कंवर, विशाल कश्यप समेत की गणमान्य लोग उपस्थित थे।
हिमाचल उत्सव की पांचवी सांस्कृतिक संध्या का आनंद लेते लोग।
अंकुश, कनक कार्तिक ने जमाया रंग