जन संपर्क जत्था अिभयान चलाएगी माकपा
सिरमौरजिला में सड़कों की खस्ता हालत को लेकर खिन्न भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माकर्सवादी) ने इसको लेकर व्यापक आन्दोलन छेड़ने का निर्णय लिया है। पार्टी इस मुद्दे पर ‘जन सम्पर्क जत्था’ चलाएगी। इसके पहले चरण में सोलन-मीनस रोड़ में सुधार के लिए 22 से 24 दिसंबर तक नौहराधार से संगड़ाह तक की लगभग 42 किलोमीटर की दूरी तय करके अधिशासी अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग संगड़ाह के कार्यालय के बाहर धरना दिया जाएगा। इस यात्रा के दौरान जत्था नौहरा से शुरू होकर चैरास, घंडूरी, चाड़ना, चुनोई, सैल, भवाई, शिवपुर, अरट, सैंज, अंधेरी होते हुए संगड़ाह पहुंचेगा। ‘जन संपर्क जत्था’ की पूर्व तैयारियों को लेकर 13 दिसम्बर को स्थानीय लोगों के साथ बैठक की जाएगी। इस बात की जानकारी सीपीआई(एम) के राज्य सचिव मण्डल सदस्य और पार्टी से सिरमौर के प्रभारी डाॅ0 कुलदीप सिंह तंवर ने दी। उन्होंने कहा कि एक साल के भीतर इस रोड़ पर 87 जानें जा चुकी हैं और कई घर उजड़ चुके हैं लेकिन सरकार और लोक निर्माण विभाग इतनी ज़िंदगियां जाने के बाद अभी भी रोड़ को सुधारने के बारे में चिंतित नहीं है। अभी भी पैच वर्क से काम चलाऊ समाधान तलाशे जा रहे हैं।डॉ. तंवर ने कहा कि ट्रैफिक और आबादी के बढ़ने के साथ जहां पूरे प्रदेश में सड़कों का विस्तार हो रहा है और पुरानी सड़कों को चौड़ा किया जा रहा है वहीं प्रदेश की सरकारें और लोक निर्माण विभाग ने 31 मार्च 2010 में इस सड़क का दर्जा घटाकर इसे राज्य राजमार्ग से जिला राजमार्ग संख्या 2 का दर्जा दे दिया है। उन्होंने इस फैसले को शर्मनाक करार देते हुए कहा कि यह केवल एक जिला की अनदेखी का सवाल है बल्कि हिमाचल निर्माता डॉ. वाई.एस. परमार का अपमान भी है जिनके कार्यकाल में 1952 में इस सड़क का निर्माण किया गया था और इसे राज्य राज मार्ग संख्या 6 का दर्जा दिया गया था। यही नहीं इसके अलावा राज्य राजमार्ग संख्या 3 कालाअंब-ददाहू-चैपाल मार्ग का दर्जा भी घटाया गया है। माकपा नेता ने कहा कि लोक निर्माण विभाग ने खुद स्वीकार किया है कि सोलन-मीनस रोड़ में 39 प्वाइंट खतरनाक हैं जहां दुर्घटना होने की संभावना है परन्तु अगर सड़क की ज़मीनी हकीकत देखें तो पूरा रास्ता ही जोखिम भरा और दुर्घटना संवेदी है।
डॉ. तंवर के अनुसार सिरमौर जिला की अधिकतर सड़कों की खस्ता हालत ही सड़क हादसों के लिए अकेली ज़िम्मेदार नहीं है बल्कि इन रास्तों पर निजी और परिवहन निग