भीड़ वाली जगह लगंे सीसीटीवी कैमरे
सोलनव्यापार मंडल की बैठक मंगलवार को अध्यक्ष कुशल जेठी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सोलन में बढ़ रही भीड़ को देखते हुए शहर के प्रमुख बाजारों में सीसीटीवी कैमरे लगाने पर चर्चा गई। निर्णय लिया गया कि जिला प्रशासन के साथ जल्द ही बैठक की जाएगी। इसके अलावा बैठक में व्यापार मंडल ने दुकानदारों से अतिक्रमण को हटाने का आह्वान किया।
व्यापार मंडल के प्रधान कुशल जेठी ने बताया कि बैठक में यह भी निर्णय हुआ है कि हर महीने व्यापार मंडल विभिन्न विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेगा और इस में संबंधित विभाग से व्यापारियों को रही दिक्कतों विभाग को व्यापारियों की ओर से हो रही परेशानी को लेकर चर्चा करने के बाद उसे समाप्त करवाने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने बताया कि सोलन शहर में रात के समय चौकीदार के तौर पर सिक्योरिटी गार्ड लगाने पर भी व्यापारियों ने चर्चा की ताकि चोरी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
व्यापार मंडल की बैठक में हुई चर्चा
सोलन में व्यापार मंडल की बैठक में भाग लेते व्यवसायी।